बंबा चौराहा पर गैस पाइपलाइन की मरम्मत करते गेल कर्मी। संवाद
- फोटो : बंबा चौराहा पर गैस पाइपलाइन की मरम्मत करते गेल कर्मी। संवाद
फिरोजाबाद। बंबा चौराहा पर चौड़ीकरण के दौरान क्षतिग्रस्त पीएनजी पाइप लाइन की मरम्मत का काम पांच घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हो गया। पाइप लाइन की मरम्मत के साथ ही घरों में पीएनजी की सप्लाई भी बहाल हो गई।
नए बाईपास स्थित बंबा चौराहा के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की लापरवाही की वजह से बंबा चौराहा के समीप पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर पहुंची गेल की टीम ने करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद पाइप लाइन की मरम्मत का काम पूरा कर लिया। पीएनजी की सप्लाई देर रात करीब 1:30 बजे बहाल हो गई। क्षेत्रीय प्रबंधक गेल गैस मनमोहन के अनुसार तिलक नगर,बौद्याश्रम रोड सहित करीब आधा दर्जन मोहल्ला में पीएनजी की सप्लाई बहाल हो गई है। संवाद