फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला बीच में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के नगला बीच में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में घमासान हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे ही नहीं जमकर फायरिंग हुई। संघर्ष में दोनों पक्षों के महिलाओं सहित करीब 12 लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक पक्ष की कार को क्षतिग्रस्त कर आग लगाने की कोशिश की गई। मौके पर सीओ अजय कुमार चौहान, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पहुंच गए। मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के जयप्रकाश सिंह पुत्र नारायण सिंह, उनकी मां शकुंतला देवी, मौसेरी बहन गुड्डी देवी, भतीजे विजय, कृष्णा राम कुमार व तीन अन्य महिलाएं घायल हो र्गइं। दूसरे पक्ष के ईश्वर गुप्ता, पिता सुरेशचंद्र गुप्ता, भाई रूपकिशोर आदि घायल हो गए। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि झगड़ा व फायरिंग की सूचना मिली थी। झगड़े में कुछ लोग घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर करवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें