त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया है। जिले में 12 लाख 30 हजार 755 मतदाता जिला पंचायत के 33 और क्षेत्र पंचायत के 842 सदस्यों चुनेंगे। इसके लिए जिले में 1066 मतदान केंद्र एवं 1812 बूथों का निर्धारण किया गया है। इन सदस्यों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख का चुनाव किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की अधिसूचना भले ही जारी नहीं की हो लेकिन प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी पहले से की जा रही हैं। इधर, प्रशासन ने जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी करने के साथ ही सोमवार को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया। अनन्तिम प्रकाशन के समय ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं की संख्या 12,52,387 थी लेकिन डीएम विजय किरन आनंद के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन की टीमें ग्रामीण अंचल में दौड़ीं तो यह संख्या बढ़ने के स्थान पर 22 हजार घट गई। मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या अब 12 लाख 30 हजार 755 हो गई है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन होने के साथ ही पंचायतों वार सेट बनाने का काम शीघ्र प्रारंभ किया जलाएगा।
ब्लाक का नाम मतदान केंद्र कुल मतदाता
जसराना 83 95001
एका 117 157035
अरांव 96 10798े2
नारखी 115 138987
मदनपुर 151 154088
हाथवंत 99 119442
शिकोहाबाद 127 142733
फीरोजाबाद 124 157784
टूंडला 154 157503
--------------------------------
कुल 1066 1230755
--------------------------------