फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1195 फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
टूंडला सीएचसी पर फ्रंड लाइन कर्मचारियों को जानकारी देते एसीएमओ डा एसएम गुप्ता व सीएचसी अधीक्षक ? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना से बचाव के लिए फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण शुक्रवार को भी हुआ। आठ केंद्रों पर 23 टीमों ने फ्रंटलाइन वर्कर के कोरोना का टीका लगाया। 2093 लोगों के टीका लगने थे लेकिन 1195 फ्रंटालाइन वर्कर ही टीकाकरण कराने को आगे आए। पुलिस लाइन में टीकाकरण सबसे ज्यादा हुआ। टीकाकरण केंद्रों का सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ एवं नोडल अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिसलाइन में आठ टीमों ने पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स के टीके लगाए। यहां पर करीब एक हजार के सापेक्ष 506 टीके लगाए गए। नगर निगम में चार टीमों ने 254 नगर निगम कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। एका में 91 के सापेक्ष 95 लोगों का टीकाकरण हुआ। जसराना में 45 के सापेक्ष 26 लोगों ने ही कोरोना का टीका लगवाया। कोटला में 103 के सापेक्ष 48 लोग ही कोरोना का टीका लगवाने आए। फरिहा स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिसकर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। खैरगढ में 91 लोगों के सापेक्ष 48 लोगों का टीकाकरण किया गया। सिरसागंज आर शिकोहाबाद में भी क्रमश: 68 और 46 लोगों ने टीकाकरण कराया। टूंडला में 163 के सापेक्ष 114 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई।
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद दूर हुआ तनाव
- पूरे कोरोना काल में ड्यूटी की। थोड़ा डर भी था, कोरोना वैक्सीन आई तो राहत महसूस हुई थी। कोरोना वैक्सीन मैने लगवाई है और मेरा तनाव काफी हद तक दूर हुआ है। वैक्सीन से कोई दिक्कत नहीं मुझे।
विज्ञापन

रुद्रकांत - स्वास्थ्यकर्मी
- कोरोना वैक्सीन के बाद मुझे कैसी भी तकलीफ नहीं हुआ। वैक्सीन स्थल पर बताया था कि बुखार आ सकता है। जो सामान्य लक्षण है। मगर मुझे बुखार भी महसूस नहीं हुआ। वैक्सीन सुरक्षित है।
विज्ञापन

जितेंद्र वर्मा - स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें