फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1186 गरीब बच्चों को कांवेंट स्कूलों में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत में 1186 और बच्चों का कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का सपना पूरा हो गया है। 15 जून को दूसरी लॉटरी शासन स्तर पर निकाली गई। अब इन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा। कक्षा आठवीं तक सरकार फीस भरेगी।
विज्ञापन

हर साल गरीब बच्चों के निजी स्कूलों में आरटीई के तहत दाखिला दिलाए जाते हैं। पहली लॉटरी में 1097 बच्चों का चयन निजी स्कूलों में हुआ था। दूसरी लॉटरी के लिए 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। करीब 17 सौ आवेदन दूसरी बार आए थे। इनमें 1334 बच्चों के फार्म सही पाए गए। शेष फार्म रिजेक्ट कर दिए गए। 15 जून को शासन स्तर पर एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें 1186 बच्चों का प्रवेश हो गया। 30 जून तक बच्चों के स्कूलों में दाखिला लेने की तिथि है। सत्र 2021-22 के लिए कुल 2283 बच्चों के एडमिशन हुए हैं। कक्षा एक से आठवीं तक की फीस सरकार से स्कूलों को दी जाएगी। इसके लिए अधिकतम 450 रुपये निर्धारित हैं।
दूसरी लॉटरी खुल चुकी है। इसमें 1186 बच्चों के एडमिशन हुए हैं। पहली लॉटरी में 1097 बच्चों के एडमिशन ऑनलाइन ही हुए थे। इन बच्चों को आवंटित स्कूलों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा। पहले से भी करीब चार हजार से अधिक बच्चों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें