फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अलमारी से सामान निकालने गई 11 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौत

Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक करीना का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतक करीना का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव राजपुर कोटला में शुक्रवार देर शाम घर में अलमारी से सामान निकालने गई 11 वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। बेटी की हालत बिगड़ती देख मां ने सांप के डसने वाले स्थान पर कट लगाकर मुंह से जहर चूसने की कोशिश की लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी। चार भाइयों के बीच इकलौती बहन की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना नारखी के राजपुर कोटला निवासी संजू की 11 वर्षीय बेटी करीना घर में अलमारी से कुछ सामान निकालने गई थी। इसी दौरान वहां छिपे सांप ने उसे डस लिया। करीना ने तुरंत मां मनीषा बेगम को सांप के डसने की जानकारी दी। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। बेटी को बचाने के लिए मां ने तत्काल उसके डसे हुए स्थान पर कट लगाया और मुंह से जहर चूसने का प्रयास किया। परिजन और ग्रामीणों ने भी बच्ची को बचाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। कुछ देर बाद करीना की मौत हो गई। परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की मदद से सांप को पकड़ लिया। बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने सांप को मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें