फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक

Wed, 20 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
108 कलशों से भगवान महावीर का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान महावीर स्वामी के 2615वें जन्म कल्याणक महोत्सव की सुहाग नगरी में दूसरे दिन भी धूम रही। मेला पांडाल में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोपहर में विख्यात लोगों का अभिनंदन और फिर महिला सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन

 सुबह जिनालय में भगवान महावीर का 108 कलशों से अभिषेक किया गया। पंडित राजेश शास्त्री ने संगीतमय ‘णमोकार महामंडल विधान’ का आयोजन कराया। दोपहर एक बजे ‘श्याम सुंदर लाल शास्त्री श्रुत प्रभावक न्यास’ के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल जैन, रविकांत जैन ने गोम्टेश्वर विद्यापीठ पुरस्कार प्राप्त जैन विद्वान डा. शुभचंद्र जैन को महाकवि रइधू पुरस्कार प्रदान किया। महोत्सव समिति ने यशभारती पुरस्कार से सम्मानित चक्रेश कुमार जैन को यशचक्रधर की उपाधि दी। 
शीतलनाथ धार्मिक संगठन ने चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें लगभग 125 पोस्टर, बैनर और कलाकृतियों का समावेश था। चयनित कृतियों को पुरस्कार दिया जाएगा। 
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन ने की। संचालन अनूप चन्द्र जैन ने किया। इस दौरान लोकेन्द्र पाल जैन, कोषाध्यक्ष रविकान्त जैन, ललितेश जैन, प्रमोद जैन राजा, अजय जैन, संजय जैन, धीरेश जैन ‘सिंघई’, राहुल जैन इसौली, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें