फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी बस ट्रोला से टकराई, मची चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा, मैनपुरी के लिए
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी बस ट्रॉला से टकराई, मची चीत्कार
हादसे में एक महिला यात्री की मौत, नौ यात्री हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार अलसुबह नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा गांव के समीप तेज गति से आ रही प्राइवेट बस आगे जा रहे ट्रॉला से टकरा गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ यात्री घायल हो गए।
मिश्रा टूर एंड ट्रैवल्स की बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। जब बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर धनपुरा गांव के समीप पहुंची, तभी तेज आवाज के साथ आगे जा रहे ट्रोला से टकरा गई। हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर भाग गए। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही नसीरपुर पुलिस और हाईवे पर तैनात सुरक्षाकर्मी पहुंचे। घायलों को यूपीडा एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर श्याम मोहन गुप्ता ने महिला सोनी (36) पत्नी पंचम सिंह निवासी जोवर बेला औरैया को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये हैं घायल
घायलों में ओमकार सिंह (35) , अंकित (9) , अर्पित (11), प्रीती पाल (32) निवासी हटीला ऊसराहार इटावा, शैलेंद्र (25), राजवीर कुमार (30) निवासी किशनी मैनपुरी, सावित्री (45) निवासी तखरुआ कुर्रा मैनपुरी, डोली (17), विनय कुमार (20) निवासी गदनपुर कुर्रा मैनपुरी हैं।

मोबाइल से हुई महिला की पहचान
हादसे में मृत महिला की पहचान उसके पास मिले मोबाइल से हुई। महिला के पास से एक मोबाइल मिला, जिससे अस्पताल स्टाफ ने मोबाइल नंबर से बात की। बताया जाता है कि मोबाइल नंबर विधूना निवासी महिला के ननदोई का था। उन्होंने मोबाइल पर महिला का नाम सोनी पत्नी पंचम सिंह निवासी बेला औरैया बताया। हादसे की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


हादसे में एचसीपी घायल
शिकोहाबाद। नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर बाइक से ड्यूटी कार्ड लेने आगरा जा रहे एचसीपी राकेश (46) निवासी चौबिया किशनपुर पुरवा इटावा को पीछे से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा एंबुलेंस घायल को लेकर अस्पताल आई।
------------फोटो ---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें