फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस महंगी होने से कांच उद्योग की फिर बढ़ेगी मुश्किल

विज्ञापन
glass - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के कांच उद्योग पर गैस की रेट बढ़ोत्तरी को लेकर फिर संकट नजर आ रहा है। पहले से ही 15 प्रतिशत रेट बढ़ोत्तरी का दंश झेल रहे कांच उद्योग को एक फिर झटका लगने वाला है। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से 10 प्रतिशत तक प्राकृतिक गैस, सीएनजी महंगी करनी की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में वर्ष 1996 से 200 कांच इकाइयां नेचुरल गैस से संचालित हो रही हैं। गेल गैस लि. ने एपीएम, आरएलएनजी की खपत के आधार पर गैस की रेट निर्धारित की जाती है।

वर्तमान में कांच व चूड़ी उद्योग में प्रतिदिन करीब 14 लाख घनमीटर से अधिक गैस की खपत हो रही है। इसकी गैल 20 रुपये की दर से बिलिंग कर रही है। केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर 2018 को गैस की कीमत में करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की गई थी। कांच उद्योग पूर्व की रेट बढ़ोत्तरी से अभी तक नहीं उबर पाया। अब केंद्र सरकार ने फिर रेट बढ़ोत्तरी की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


30 रुपये तक पहुंच सकते हैं गैस के दाम
उद्यमियों का कहना है कि गेल गैस लि. से वर्तमान में 20 रुपये की रेट से बिलिंग की जा रही है। यदि केंद्र सरकार ने एक अप्रैल से गैस की कीमतों में 10 प्रतिशत तक इजाफा तो गैस की रेट 30 रुपये तक पहुंच जाएंगी।

बोले उद्यमी

फिरोजाबाद का कांच उद्योग टीटीजेड के अंतर्गत आता है। यहां नेचुरल गैस के अलावा कोई ईंधन प्रयोग नहीं हो सकता। केंद्र सरकार को टीटीजेड के लिए अलग से सोचना चाहिए। इसी प्रकार गैस की रेट बढ़ती रही तो फिरोजाबाद का कांच उद्योग समाप्त हो जाएगा।
राजकुमार मित्तल, अध्यक्ष-यूपीजीएमएस

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चूड़ी इंडस्ट्रीज को नेचुरल गैस मिली है। गैस की रेट हंगी होने से चूड़ी बिकना बंद हो जाएगी, जिससे चूड़ी उद्योग बर्बाद हो जाएग। सरकार को चाहिए चूड़ी इकाइयों को एपीएम गैस दी जाए, जिससे हजारों मजदूरों की रोजी रोटी चलती रही।
हनुमान प्रसाद गर्ग , निदेशक, दि ग्लास इंडस्ट्रियल सिंडीकेट

गैस की रेट दस प्रतिशत बढ़ने से लोगों का चूड़ी उद्योग पर बड़ा असर पडे़गा। तीन से चार रुपये प्रति तोड़ा रेट बढ़ जाएंगे। जबकि चूड़ी उद्योग बढ़े हुए रेट झेलने की स्थिति में नहीं हैं। पता चला है कि सरकार उद्योगों को मिलने वाली गैस पर सब्सिडी खत्म कर सकती है।

विज्ञापन

पी.के झिंदल, चूड़ी कारखाना संचालक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें