अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत गुरुवार को चमेली बाग स्थित आरके कॉलेज ऑफ लॉ में संचालित कौशल विकास मिशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। सीओ सिटी संजय वर्मा ने छात्राओं को समझाया कि अपने साथ होने वाली घटना के लिए थाने जाना जरूरी नहीं। छात्राएं ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं।
मुख्य अतिथि सीओ सिटी संजय वर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को 1090 महिला हेल्पलाइन का नंबर जारी किया है। डायल 100 के साथ 181 नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा बेटियों को न घबराने और न ही डरने की जरूरत है। पुलिस एवं प्रशासन आपके साथ खड़ा है। छात्राओं को बताया कि उन्हें अपने साथ होने वाली किसी भी घटना की शिकायत करनी है तो ऑनलाइन भी कर सकती हैं।
टीएसआई अनिल कुमार गौतम ने छात्राओं को यातायात के नियमों के साथ ही ट्रैफिक के चिह्नों की जानकारी दी। आरके कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव जैन ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने की शुरुआत अपने घर से करें। कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक विवेक कुलश्रेष्ठ ने आभार व्यक्त किया। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास मिशन प्रबंधक सम्राट, धर्मेंद्र, राकेश सिंह, हितेश चौहान, फरहान, नीतू सिंह व अशोक, आरके कॉलेज के शिक्षक मंजू जैन, प्रिया अग्रवाल, देवेंद्र भूषण, पारुल जैन, अमित जैन व शिवम सैनी मौजूद रहे।
छात्राओं ने ली नारी गरिमा की शपथ
सीओ सिटी संजय वर्मा ने पुलिस की पाठशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई एवं खुद भी शपथपत्र भरा।