फिरोजाबाद। नगर निगम ने सोमवार को आसफाबाद चौराहे से सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। अभियान शुरू होेते ही दुकानदारों ने खुद ही सामान हटाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सालों से सड़क, फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते जाम की गंभीर समस्या से मुक्ति मिल रही है। इसके लिए निरंतर अभियान चलाकर फुटपाथ खाली कराए जा रहे हैं। नगर निगम की टीम ने सुबह आठ बजे से आसफाबाद चौराहे से सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नाले के ऊपर जिन दुकानदारों ने पक्के स्लैब व टिनशेड डालकर अतिक्रमण कर रखा था उसे जेसीबी से ध्वस्त कराया।
अभियान शुरू होते ही कई दुकानदारों ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना शुरू किया। नगर निगम ने आसफाबाद चौराहे से भारत टाकीज के अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण अभियान में प्रवर्तन दल के कंपनी कमांडर कर्नल जीएम खान, सहायक अभियंता पीके सिंह, अवर अभियंता पीके सिंह, अजय मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। जेडएसओ दलवीर सिंह के निर्देशन में पूरे वार्ड के गली-मोहल्लों में सफाई कराई गई। खाली प्लॉटों में लगे गंदगी के ढेर उठवाए गए।