फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 क्विंटल मिलावट खोआ कराया नष्ट

Fri, 28 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फिरोजाबाद।
विज्ञापन
10 क्विंटल मिलावट खोआ कराया नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में गुरुवार की देर रात खाद्य विभाग टीम ने छापेमारी 10 क्विंटल खोआ को नष्ट कराया।  दूध में वनस्पति मिलाकर खोआ बनाया जाता था। साथ ही टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में थाना बसईमुहम्मद क्षेत्र के नगला बिना स्थित मुकुट सिंह की खोआ निर्माण इकाई पर छापेमार कार्रवाई हुई। जांच में पता लगा कि दूध से क्रीम निकालकर सप्रेटा दूध में वनस्पति मिलाकर तैयार किया जाता है। जांच के लिए लैब भेजा है। छापामार कार्रवाई में विनय कुमार यादव, अरुण कुमार, रविभान आदि मौजूद रहे।
उधर, डीएम नेहा शर्मा ने कहा है कि गर्मी के मौसम में दूध का उत्पादन कम हो जाता है। दुग्ध उत्पादों खोआ, पनीर आदि में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से मिलावट की जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

विगत दिनों भी पकड़ा था मावा
फिरोजाबाद। देहात क्षेत्रों में नकली मावा बड़ी संख्या में बनता है।  विगत दिनों पूर्व शिकोहाबाद में एसडीएम ने पांच कुंतल मावा पकड़ा था। जो बाजारों मे दुकानों पर सप्लाई होता है। मावे में चिकनाई के लिए वनस्पती एवं अन्य सामग्री ड़ाली जाती है। मिठाइयां भी इसी मावे से तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें