फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार शौचालयों के निर्माण को मांगे 1.79 करोड़

Mon, 06 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 लोहिया गांव के शौचालय से वंचित घरों में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। एक करोड़ 79 लाख 76 हजार रुपये की मांग की गई है। पंचायती राज विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत लोहिया गांवों में निवास करने वाले ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्ति दिलाने को पहल की है। अभी तक जिन घरों में शौचालय नहीं बने हैं उसके लिए बजट की डिमांड की है। मुबारिक पुर, चमरौली, मोहम्मदपुर लभौआ, छरी छप्पर, बलीपुर, खोड़ई, नानेमऊ,आमौर नगला जीवन, सूरजपुर रुधैनी, फरीदा जहांनपुर, हथौली जयसिंहपुर, भदाना, पिल्खतर फतेह, नगला मुल्ला, गढ़ी पुरानी में 1444 तथा शिव सिंह पुर, आनंदीपुर करकौली, फरौल नगरिया, पहाड़पुर, रानीपुरा, मटसेना, साहूमई, रीवा, बबाइन व फरीदा बरौली में 1516 शौचालयों का निर्माण होगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के जिला कोआर्डिनेटर राजीव नयन गुप्ता ने कहा जिले के उन लोहिया गांव में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जहां शौचालय नहीं बन सके। शौचालयों के निर्माण कराने को एक करोड़ 36 लाख 44 हजार केंद्रांश तथा 43 लाख 32 हजार राज्यांश की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि इस धनराशि की डिमांड भेजी है।
प्रधान व सचिवों का प्रशिक्षण आज
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रधान व सचिवों को शौचालय का निर्माण कैसे करना होगा यह प्रशिक्षण सात मार्च को दोपहर एक बजे से विकास भवन सभागार में होगा। यह जानकारी राजीव नयन गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें