फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के कहने पर बाप ने लिखाई बेटे के खिलाफ FIR

Mon, 15 Jul 2013 12:48 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इसे क्या कहा जाए। शादी के दौरान अपनी हनक जमाने का जरिया या महज एक भूल।
विज्ञापन


बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के गौतमपुर (चंदौर) में शनिवार की शाम ओमप्रकाश गौतम की बेटी पूनम की बारात पहाड़ी (चित्रकूट) थाने के नोनार गांव से आई थी।

इसी दौरान अश्वनी गौतम अपने पिता राजाराम की लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा, जिसमें चार महिलाएं जख्मी हो गईं।

घायलों में आरोपी की बहन भी शामिल है। घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे कानपुर रिफर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। लड़की के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें