फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-सपा समर्थकों में फायरिंग, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना थानाक्षेत्र के रामड़ा गांव में वोट डालने को लेकर हुई कहासुनी में भाजपा और सपा समर्थकों में संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


आधा घंटे तक दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें सपा पक्ष के 11 लोग घायल हो गए।

जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। इनमें गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को परिजन निजी अस्पतालों में ले गए हैं।

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है।

वोट डालने को लेकर कहासुनी

शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे रामड़ा में भाजपा समर्थकों की सपा समर्थक मुबारिक, फुरकान, मुंतसर आदि से वोट डालने को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई।

दोनों ने एक दूसरे पर कटाक्ष कर दिए जिससे बात बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से हथियार निकल आए। आधे घंटे तक जमकर पथराव और फायरिंग हुई।

जिसमें सपा समर्थक मुबारिक, फुरकान, मुंतसर, आसिफ, शाकिर, इरशाद, गफ्फूर, इस्हाक, मेहताब, शमशेर और सलीम का 10 वर्षीय बेटा नईम घायल हो गए। गांव में बवाल की सूचना पर सीओ घनश्याम सिंह कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंचे और घायलों को सीएचसी भेजा। जहां से मुबारिक, आसिफ, इरशाद और शाकिर को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां शाकिर की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली भेज दिया गया।

विज्ञापन

'पक्ष में वोट नहीं देने पर हमला'

घायलों का आरोप था कि हमलावर पक्ष ने एक पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं करने पर उनपर हमला किया।

उन्होंने मकान की छतों पर चढ़कर उन पर फायरिंग की। सीओ और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चुनाव के बाद वोट डालने को लेकर हुई कहासुनी में यह हमला हुआ है। सीओ ने बताया कि पुलिस तक केवल एक ही पक्ष आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस देर रात तक गांव में डटी थी। सीओ ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी बुला ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें