फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाघ से अकेले भिड़ गया वो, पलटी मौत की बाजी

Sat, 24 May 2014 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में लखीमपुर खीरी के भीरा रेंज में एक बार फिर बाघ ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। रेवतीपुरवा गांव के पास शारदा नदी में मछली मारने गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बचाव में ग्रामीण ने भी बाघ पर हंसिया से वार किया, इससे वह भाग गया। घायल ग्रामीण को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बिजुआ निवासी शौकत अली (48) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रेवतीपुरवा गांव के पास शारदा नदी में मछली मारने गए थे। शौकत शारदा नदी की धार मे कांटा-डोरी लगाकर मछली मार रहा था, तभी धार के साथ आए बाघ ने उसकी पीठ, चेहरे और हाथ पर पंजा मार दिया।

शौकत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बाघ पर हंसिये से तीन वार कर दिए। परिवार वाले पहले शौकत को बिजुआ सीएचसी लाए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत सामने देखकर किए ताबड़तोड़ वार

शौकत अली घर पर फांके होने की नौबत देखकर शुक्रवार सुबह मछली का शिकार करने गया था। घर का छप्पर बनाने के लिए गोंदी काटने के लिए उसने हंसिया भी ले लिया था।

बकौल शौकत जब बाघ ने उस पर हमला किया तो उसे लगा कि आज जिंदगी का आखिरी पल है, लेकिन तभी हाथ में हंसिया होने से उसने बाघ पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए।

साउथ खीरी के डीएफओ नीरज कुमार ने बताया कि भीरा रेंज में बाघ के हमले की जानकारी आई है। घायल के इलाज के लिए पांच हजार की मदद अस्पताल में जाकर दी जा चुकी है। बाकी मुआवजे के लिए पत्रावली तैयार कराकर शासन को लिखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें