फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्विज प्रतियोगिता में जैनब खान ने अव्वल स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला हाविद्यालय के उर्दू विभाग ने यौमे सर सैय्यद मनाया। बुधवार को कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता हुई, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जैनब खान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुलशन सक्सेना की देखरेख में उर्दू विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। क्विज प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जैनब खान प्रथम, अलीना निशा द्वितीय, जुबैदा व आसमा शफीक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। आजादी की लड़ाई में सर सैय्यद की पत्रकारिता में भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की जुबैदा प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की कुलसुम द्वितीय व जैनब खान तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. गुलशन सक्सेना ने कहा कि ऐसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. जिया तसनीम ने किया। उन्होंने सर सैय्यद अहमद खान की पत्रकारिता और उनकी जीवन शैली पर विस्तार से चर्चा की। जीव विज्ञान विभाग की अध्यक्ष अनुष्का छौंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. मीरा पाल, डॉ. शकुंतला, डॉ. लक्ष्मीना भारती, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. शरद चंद्र राय, रमेश सिंह, डॉ. चारू मिश्रा, बसंत कुमार मौर्य, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. राजकुमार, आनंदनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें