फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चद्दर से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के मिचकी गांव निवासी युवक की शनिवार रात मौत हो गई। रात करीब 10 बजे पत्नी ने पड़ोसियों को सूचना दी कि जितेंद्र ने चद्दर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी है। ग्रामीणों को जितेंद्र का शव जमीन पर मिला। इससे संदेह पैदा हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जितेंद्र (31) की शादी दो वर्ष पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी प्रेमलता से हुई थी। परिजन ने बताया कि प्रेमलता की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वह दो स्थानों पर शादी के बाद अलग हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक पत्नी के बयानों में भिन्नता है। पहले उसने बताया कि चद्दर को दीवार में बने छेद में फंसाकर जितेंद्र फंदे से लटका। शव बाद में बेड पर कैसे पहुंचा इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी। बताया कि दो माह पहले परिवार से अलग रहने लगे थे। कल पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद आत्महत्या का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें