फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव के पास सुबह गन्ने के एक खेत में युवक का शव पड़ा मिला। गले में धारदार निशान थे। सड़क और खेत के बीच में भी एक जगह खून फैला था। इलाकाई लोगों ने हत्या का शक जताया है। इधर, शिनाख्त न होने की वजह से युवक के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को नहीं किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

खूंटा गांव में सुबह गांव से थोड़े फासले पर सड़क में खून पड़ा लोगों ने देखा। यह खबर गांव में देखते ही देखते फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। खून के पास कुछ लोगों के पैरों के निशान बने थे। लोगों ने आसपास खोजबीन शुरू की तो गन्ने के खेत के अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से रेते जाने जैसे निशान थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक तिवारी ग्रामीणों से अज्ञात युवक के बारे में पूछताछ की। कोतवाल नंदलाल ने बताया की जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर गए थे। युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पड़ोसी जिलों के थानों से युवक के गुम होने से संबंधित जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें