फतेहपुर। जिले का एकमात्र राजकीय पुस्तकालय हर संसाधनों से लैस है। पुस्तकालय पूरी तरह से निशुल्क है।
पुस्तकालय में 100 कुर्सी, आठ बड़ी मेज, एक इनवर्टर और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। राजकीय पुस्तकालय में 60 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। पुस्तकालय में प्रतिदिन शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 50 से 60 युवा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आते हैं। तैयारी कर रहे छात्रों को निजी लाइब्रेरी की तरह ही राजकीय लाइब्रेरी में सुविधाएं दी जा रही है। खास बात यह है कि दो मंजिला पुस्तकालय भवन में एक साथ 500 छात्रों के बैठने के लिए हाल बने हैं।
प्रथम तल में निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाई जा रही है। वहीं भूतल में युवाओं को पढ़ने के लिए एक हाल को डिजिटाइजेशन किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक यहां बैठकर पढ़ाई करते हैं।