फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चेसिस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो-37-फतेहपुर: फाइल फोटो सरोज देवी। स्रोत:परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार चेसिस ने सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जुटने से बक्सर मार्ग पर करीब 50 मिनट तक जाम लगा रहा। पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया।
दूधी कगार गांव निवासी स्व. जगतपाल निषाद की पत्नी सरोज (50) खेत से घर लौटने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी बक्सर की ओर से आ रही तेज रफ्तार चेसिस ने उन्हें कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि चेसिस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-37-फतेहपुर: फाइल फोटो सरोज देवी। स्रोत:परिजन- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें