फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, मां-बेटी समेत तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। एक महिला को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी उमेश सिंह ने बताया कि उसके साले झल्लर उर्फ रणजीत सिंह (25) अपनी मां आशा (60) व बहन सोनी (16) के साथ बुधवार को बबेरू में सिमौनीधाम मेला में गए थे। वहां से तीनों देर शाम गांव जा रहे थे। कमासिन थाना क्षेत्र के खरौली गांव के पास कमासिन की ओर से आए अंडौली गांव निवासी सफाई कर्मी इंद्रजीत कुशवाहा (40) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। सभी को कमासिन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से झल्लर समेत मां-बेटी को बांदा रेफर किया गया। जिला अस्पताल में झल्लर ने की माैत हो गई जबकि आशा को कानपुर रेफर किया गया है।
झल्लर के जीजा उमेश सिंह ने बताया कि झल्लर दुबई में रहकर कमाता था। चार माह पहले दुबई से आया था। वह अपना मकान बनवा रहा था। उसे 15 दिन बाद दुबई जाना था। हवाई यात्रा का टिकट भी कंर्फम हो गया था। पिता गुलाब सिंह की वर्ष 2016 में बीमारी से मौत हो चुकी है। बड़े भाई कल्लू की सूरत में बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। पांच बहने हैं। तीसरे नंबर की बहन मोहनी की शादी भी करनी थी। कमासिन थाना इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि दो बाइकों की भिड़ंत होने से हादसा हुआ है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें