फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रेन में यात्रा के दौरान बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में यात्रा करते समय बिहार के एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे खागा रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के मलवणी गांव निवासी विभाष कुमार विश्वास (21) मध्य प्रदेश के ग्वालियर से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की पढ़ाई कर रहा था। वह अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। युवक ट्रेन के जनरल कोच में सवार था।
करीब रात 11 बजे सफर के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और वह गश खाकर गिर पड़ा। यात्रियों ने आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने उसे अचेत अवस्था में सीएचसी हरदो पहुंचाया। जीआरपी चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि परिजन को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें