फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला 25 को, 15000 तक की मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला सेवायोजन विभाग 25 फरवरी को कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन करेगा। मेले में 85 सौ से लेकर 15 हजार रुपये मासिक तक की नौकरी के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन होगा। मेले में करीब आधा दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। करीब 800 युवाओं का चयन होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन

रोजगार मेले में मेक आर्गेनिक इंडिया, ए. एक्वा प्राइवेट लिमिटेड, कैरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशंस, इंडिया बायो एग्रीकल्चर समेत आधा दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मेले में 800 को नौकरी मिलने की उम्मीद है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन की वेबसाइट पर 24 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी फोन नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।
उधर, शिवबली सिंह प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 24 फरवरी की सुबह 10 बजे से सभी ट्रेडों के अभ्यर्थियों का अप्रेंटिस के लिए चयन किया जाना है। इसके लिए अभ्यर्थी आधार कार्ड, शैक्षिक मूल अभिलेख और पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें