फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हजार से 15 हजार तक की 75 लोगों को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तेलियानी ब्लाक में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें दो कंपनियों ने प्रतिभाग किया और 75 लोगों का साक्षात्कार लेकर रोजगार दिया। इनको नौ हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक का वेतन मिलेगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन की ओर से ब्लाक परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। सीडीओ सत्यप्रकाश व भाजपा जिला महामंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव ने मेले का शुभारंभ किया। जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि करियर ब्रिज स्किल सोल्यूशंस अहमदाबाद की कंपनी में 66 अभ्यर्थियों का चयन किया है। जयशक्ति बायोटेल कानपुर की कंपनी में नौ का चयन किया।
रोजगार मेला प्रभारी शशांक पांडेय के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस मौके पर सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी, रवींद्र कुमार मिश्र, राधाकृष्ण तिवारी, लाल सिंह, हसमत अली, आशीष दीक्षित, आशुतोष वर्मा, चंद्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, ललित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें