फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक की जहर खाने से मौत, पत्नी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की शुक्रवार को जहर खाने से मौत हो गई। परिजन ने अवैध संबंध के चलते पत्नी पर जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एक गांव के रहने वाले युवक की बृहस्पतिवार शाम जहर खाने से हालत गंभीर हो गई। इस पर जिला अस्पताल से उसे डॉक्टर ने हैलट रेफर किया। यहां शुक्रवार को युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए।
भाई ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि भाभी के एक युवक से संबंध हैं। वह 20 मार्च को युवक के साथ कहीं चली गई थी। पुलिस ने महिला को मदरियापुर गांव से पकड़ा। समझौते के बाद वह फिर भाई के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके चलते ही भाई को उसकी भाभी ने जहर खिलाकर मार दिया है। इसके बाद बिना किसी को बताए अस्पताल लेकर चली गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। महिला जहर देती तो उसको अस्पताल क्यों लेकर जाती। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बहनोई के साथ हुई थी शादी
ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी सगे बहनोई के साथ हुई थी। महिला की बड़ी बहन की सात साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन के दबाव में महिला को बहनोई से शादी करनी पड़ी थी। युवक के दो बच्चे पहली पत्नी और दो बच्चे दूसरी से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें