फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोगस फर्म के नाम पर 62 करोड़ से अधिक का टर्नओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा इलाके में बोगस फर्म संचालित कर करीब 62 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर किया गया। जीएसटी पोर्टल पर अभिलेखों, दस्तावेजों और स्थल सत्यापन के बाद डिप्टी कमिश्नर की ओर से फर्म संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीएसटी कमिश्नर शैवालिनी सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार आरएस ट्रेडर्स फर्म जीएसटी कार्यालय में पंजीकृत है। जांच में सामने आया कि फर्म 16 जुलाई 2024 को जीएसटीआईएन के अंतर्गत पंजीकृत हुई थी।

फर्म की प्रोपराइटर राखी सक्सेना हैं जिन्होंने वेस्ट पेपरिंग व स्क्रैप व्यापार के नाम पर जीएसटी पंजीकरण कराया था। पैन कार्ड और आधार के अनुसार उनका पता कानपुर के कोयला नगर स्वर्ण जयंती विहार का है जबकि पंजीयन आवेदन में आवासीय पता श्री गोपाल बाजपेई मार्ग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फर्म का व्यवसाय स्थल जोनिहां स्थित बीयर शॉप के पास अनाम रोड बताया गया है। राज्य कर अधिकारी खंड-2 देवेंद्र नाथ शुक्ला ने चार अक्तूबर 2024 को स्थल का सर्वेक्षण किया। यहां कोई भी व्यापारिक गतिविधि संचालित नहीं मिली।
जीएसटी पोर्टल पर फर्म ने अपने रिटर्न में 68,06,39,355 रुपये का टर्नओवर दर्शाया है। इसमें 12,25,15,583 रुपये की कर देयता और 7,98,88,460 रुपये के ई-वे बिल दिखाए गए हैं। जांच में स्पष्ट हुआ कि बिना वास्तविक व्यापार के कागजी लेनदेन दिखाकर राजस्व को क्षति पहुंचाई गई है।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार राव ने बताया कि फर्म संचालक राखी सक्सेना के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें