फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ा, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी के तीन मोबाइल बरामद हुए। आरोपी की पहचान कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव निवासी मोहित विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उसका साथी संदीप पाल बाइक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहित ने बृहस्पतिवार शाम गांव के पास खड़ी कार से 20 हजार रुपये की नकदी भरा बैग चोरी किया था। शुक्रवार सुबह उसने दुर्गागंज निवासी गणेश के घर की गिरी दीवार के रास्ते अंदर घुसकर मोबाइल चुराया।
इसके बाद कलीम के होटल और पास खड़े ट्रक के चालक का मोबाइल भी चोरी कर लिया। ट्रक चालक का मोबाइल चुराते समय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें