फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट की चपेट में आए भाई को बचाने में छोटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। खेत की सुरक्षा में लगे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में भाई आ गया। उसे बचाने की कोशिश में छोटे भाई की मौत हो गई। बड़ा भाई और अन्य एक रिश्तेदार झुलस गए। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी सुरेश अग्निहोत्री (65) शनिवार सुबह छोटे भाई दुर्गेश अग्निहोत्री (63) और रिश्तेदार अरुण कुमार अग्निहोत्री के साथ खेत जा रहे थे। रास्ते में दरियापुर दुदौली गांव के एक किसान के खेत की सुरक्षा बाड़ में करंट चालू था।
सुरेश का हाथ तार से छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने की कोशिश में दुर्गेश और अरुण भी करंट की चपेट में आ गए। झटका लगने से सुरेश और अरुण दूर गिर पड़े।
विज्ञापन

परिजन तीनों को सीएचसी ले गए। यहां ले उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टर ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। सुरेश का इलाज चल रहा है। अरुण की हालत स्थिर बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें