फतेहपुर। छिवलहा कस्बे में कपड़ा व्यापारी के घर हुई 50 लाख की चोरी की जानकारी पर शनिवार उद्योग व्यापार मंडल की टीम उनके घर पहुंची। यहां टीम ने पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा जताया।
संस्थापक अध्यक्ष किशन मल्होत्रा ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात शिवसनेही गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत 50 लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल और पुलिस के रवैये से नाराज भी है। जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, छिवलहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष जियाउल हक ने बताया कि चोरी के खुलासे को लेकर तीन नवंबर को एसपी को ज्ञापन सौंपकर खुलासे की मांग की जाएगी। इस मौके पर देवेंद्र कुमार सोनी, पुष्कर गुप्ता, पवन गुप्ता, विनय गुप्ता, राजेंद्र चौरसिया, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।