फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की डंपर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-06-रूपेश सोनकर। स्रोत परिजन - फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
थरियांव। असोथर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं रिश्तेदार घायल हो गया। चालक डंपर समेत मौके से भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी रूपेश सोनकर (18) बड़े भाई रवि की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गया था। वह थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव से मौसी के देवर राज उर्फ फोटू सोनकर के साथ दूसरे रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बहरामपुर ओवरब्रिज पर असोथर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग निकला। पुलिस को मौके पर रूपेश को मृत मिला। घायल राज सोनकर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर का पता लगाया जा रहा है। मौके पर बाइक सवारों के पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन



शादी से 11 दिन पहले परिवार में मातम छाया
रूपेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई रवि की 21 अप्रैल को शादी होनी है। हादसे के बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया और परिजन में मातम छा गया।

फाइल फोटो-06-रूपेश सोनकर। स्रोत परिजन- फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें