जाफरगंज। घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव निवासी अमित सिंह की पत्नी मीना (45) ने बृहस्पतिवार शाम घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे रास्ते में ही महिला की सांसें थम गईं। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शुक्रवार को यमुना नदी बारा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे।