जाफरगंज। महिला बीएलओ से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की जाफरगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी बीएलओ आशा देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उसने पुलिस को बताया कि वह गांव में अमरजीत की दुकान के पास खड़े होकर मोबाइल से बृहस्पतिवार को एसआईआर फार्म ऑनलाइन कर रहीं थीं। गांव निवासी भइयालाल ने नशे में पहुंचा।
आरोप है कि युवक फाॅर्म खींचने लगा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर वह मारने के लिए दौड़ा। उसने भागकर जान बचाई। इस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
बीएलओ ने एसडीएम प्रदीप रमन को घटना की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।