फतेहपुर। गुजरात में नौकरी कर रहे 20 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। परिजन शव को जनपद लाए और पुलिस को सूचना दे दी। जाफरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव निवासी जयकरन का पुत्र अनिल निषाद गुजरात में नौकरी करता था। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर परिजन शव को लेकर गांव आ गए और पुलिस को सूचना दी।
अचानक बिगड़ी वृद्ध की हालत, मौत
खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन गांव निवासी बचान (60) की रविवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए हरदों अस्पताल ला रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सर्दी लगने से वृद्ध की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।