फाइल फोटो-40-श्यामू। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी शादी महज 10 दिन पहले हुई थी। हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही नवविवाहिता विधवा हो गई।
मलवां थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी श्यामू (32) की शादी 19 जून को गाजीपुर थाना क्षेत्र के धनसेनपुर निवासी रीशु से हुई थी। पहली बार रविवार को मायके से विदा होकर रीशु ससुराल आई थी। सोमवार को श्यामू शादी में मिली बाइक से रिश्तेदारों को स्टेशन छोड़ने गया था। लौटते समय नउवाबाग के पास किसी भारी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पत्नी रीशु और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। श्यामू हेलमेट लगाए था। उसके परिवार के अन्य लोग दूसरी बाइक से स्टेशन से लौट रहे थे।
फाइल फोटो-40-श्यामू। स्रोत: परिजन