फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में चाची-भतीजा समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में चाची और भतीजा समेत चार लोग घायल हो गए। किशनपुर थाना क्षेत्र के बंदूपुर गांव निवासी रमेशचंद्र पाल चाची जगदी देवी (60) को बाइक में बैठाकर विजयीपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत में चाची और भतीजा दोनों घायल हो गए। दूसरी बाइक का सवार मौके से भाग निकला। सीएचसी हरदों से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी राज कुमार घर के बाहर गली में खड़ा था। तभी ई-रिक्शा उसे टक्कर मार दी। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना निवासी शैलेंद्र ऑटो से रात को बांदा जिले के जलालपुर गांव स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय वह ललौली थाना क्षेत्र के बेंदा घाट पर पहुंचा। यहां ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार ट्रक से टकराया



हथगाम। खागा कोतवाली क्षेत्र के खासमऊ गांव निवासी दिनेश कुमार छिवलहा से हथगाम की ओर सोमवार को जा रहा था। हथगाम थाना क्षेत्र के कसराव गांव के पास ट्रक में पीछे से टकराने में घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।







ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल



बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के दौलताबाद निवासी मुन्ना (65) साइकिल से घर जा रहे थे। छीछा मोड़ के पास ई-रिक्शा ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से डॉक्टर ने उन्हें हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें