थरियांव। गिरवी बाइक के लेनदेन में झूठी गवाही नहीं देने पर युवक और परिवार को गाली गलौज कर मारा-पीटा। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय मोहन सलेमपुर निवासी रवि सोनी ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि परिवार के सतीश सोनी ने एक सप्ताह पूर्व उसके सामने बाइक 24 हजार रुपये में गांव के राजेंद्र साहू के पास गिरवी रखा था। सतीश मंगलवार की शाम घर पहुंचा। बाइक के लेनदेन में 24 हजार की जगह एक हजार में गिरवी रखने की झूठी बात कहने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर खुन्नस में रात 11 बजे सतीश अपने भाई होरीलाल व सूरज, पड़ोसी अंशू के साथ लाठी डंडा लेकर आए और दरवाजे पर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट की। बहन पूनम देवी, पत्नी खुशबू देवी, भाभी माया देवी बीच-बचाव को पहुंचे। उन्हें भी लाठी डंडों व लात घूंसों से पीटा। मारपीट व दरवाजे में गाली गलौज का वीडियो भी बनाया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।