फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक से मारपीट, बचाने पहुंची मां और दो बुआ को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में युवक के साथ मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचीं मां और दो बुआ को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने रविवार को सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी ऊषा देवी ने बताया कि 23 अक्तूबर को पड़ोसी विकास बेटे नीलांबुज को घर के पास से साथ ले गया। आरोप है कि विकास ने बेटे को शराब पिलाने के बाद विवाद करते हुए पीट दिया। अंकुल ने बीच-बचाव किया तो उसे भी धमकी दी गई।
आरोप है कि इसके बाद मनोज, विनोद, अवधेश, सुभाष, विकास, फूल कुमारी और राजा ने एकजुट होकर फिर से नीलांबुज को पीटा। शोर सुनकर वह ननद गंगा और सुनीता के साथ बचाने पहुंचीं तो आरोपियों ने सभी को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शंकर सरोज ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें