फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से मन-मस्तिष्क होता तंदुरुस्त

Wed, 21 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम मंडलीय योगासन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने छात्राओं को सलाह दी कि योग से मिलती है ऊर्जा और मन-मस्तिष्क तंदुरुस्त हो जाता है।
विज्ञापन


जिला योगा संघ एवं उत्तर प्रदेश योगा संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम मंडलीय योगासन प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन मंगलवार को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि विकास त्रिवेदी और उत्तर प्रदेश योगा संघ के सचिव यश पराशर ने मिलकर उद्घाटन किया। सदर विधायक ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसने दुनिया को योग दिया है।
विज्ञापन


भारत सरकार ने भी योग को खेलों में शामिल किया। कार्यक्रम में इलाहाबाद मंडल योगा संघ के प्रभारी व लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित रविकांत मिश्रा ने कहा कि जिले में स्पोर्ट्स जागरूकता और युवाओं को उनकी प्रतिभा के अनुसार प्रतिभाग करने के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवसर प्रदान किया जाएगा जिससे जनपद का युवा देश विदेश में नाम रोशन करे।

इस दौरान प्रतियोगिताएं हुई और विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में वैशभनवी, अंशिका, प्राची, दिव्या, अनामिका को स्वर्ण पदक, विशेष बाजपेयी, हर्षित, अरविंद, अभय को क्रमश: स्वर्ण और सिल्वर, कांस्य पदक दिए गए।

चयनित प्रतिभागी 24 और 25 को गाजियाबाद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी बीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राधारमण द्विवेदी, निदेशक एसके यंग, योगाचार्य कमलेश और अनुज कुमार पांडेय, मनोज मिश्र, विद्या भूषण तिवारी, किशन मेहरोत्रा, जन्मेजय सिंह, पिंटू सिंह, रामू शुक्ला, सतीश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें