फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम और योग से आती शारीरिक, मानसिक शुद्धता

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यायाम और योग से आती शारीरिक, मानसिक शुद्धता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ऋतुराज महाविद्यालय जोनिहां रोड में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का आयोजन हुआ। शनिवार को प्राचार्य डॉ. उमाकांत वर्मा ने शिविर का समापन करते हुए व्यायाम के महत्व पर चर्चा की।
शिविर में व्यायाम और योगा के लिए छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। कहा गया इसे करने से शारीरिक व मानसिक शुद्धता आती है। इससे पहले हर दिन छात्र-छात्राओं ने गांवों में जाकर साफ सफाई के महत्व को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी निशा मौर्या भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इसी क्रम में बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार स्व. रामप्रसाद यादव महाविद्यालय सिधांव में राष्ट्रीय सेवायोजना शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम अधिकारी विकास ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने गांवों में श्रमदान कर सफाई की और लोगों को जागरूक किया है। सफाई के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

कल से फिर शुरू होगा क्रिकेट मैच
फतेहपुर। कल्याणपुर के रेवाड़ी में हो रहे यूनिटी फ्रेंड्स ग्रुप का क्रिकेट टूर्नामेंट फिर शुरू होगा। जनवरी माह में बारिश के चलते मैदान में पानी भर जाने से मैच स्थगित कर दिया गया था। रविवार को क्वाटर फाइनल मैच टीचर्स इलेवन (रेवाड़ी बुजुर्ग) और कोटिया के बीच सुबह 10:30 बजे खेला जाएगा। जो टीम विजयी होगी उसका सेमीफाइनल मैच आबूनगर के साथ खेला जाएगा। इसकी जानकारी टूर्नामेंट के स्कोरर अजीत सैनी ने दी है। संवाद
=====================
========================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें