फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना के तटवर्ती गांवों में पेयजल संकट

Sun, 03 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गर्मी में भूगर्भ जलस्तर घटने से क्षेत्र के यमुना तटवर्ती के करीब एक सैकड़ा और मजरों में पेयजल संकट पैदा हो गया है। मजरों की हालत तो बदतर है। लोग गांव के बाहर लगे निजी नलकूपों से प्यास बुझाते हैं। 50 फीसदी हैंडपंप पानी की जगह हवा दे रहे हैं। वहीं रिबोरिंग के लिए कई सालों से दस फीसदी हैंडपंप इंतजार कर रहे हैं। शिकायतों के बाद भी विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं।
विज्ञापन


विजयीपुर विकास खंड के बिकौरा, जलंधरपुर, गढ़ीवा, मंझिगवां, मडौली, थुरियानी, रघुबरवर डेरा, नरतनडेरा, कुम्हारनपुर, अरहियापुर, लोहंगपुर, चंदापुर, चितनपुर, पोखरी, दसईपुर, हरदासपुर, बरियासपुर और धाता विकास खंड के सेमरी, दामपुर, तुलसीपुर, सलेमपुर, किशनपुर, ऐरई, कोट, दौलतपुर, सहित करीब एक सैकड़ा गांवों में भूगर्भ जलस्तर कम होने से पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। करीब 40 फुट जलस्तर घट गया है।

जिससे 110-120 फुट बोरिंग वाले हैंडपंप बेकार हो गए हैं। वहीं कुओं से तो पानी का नामोनिशान मिट गया है। लोगों को पानी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। गांवों में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीण जगन्नाथ, शिवबली निषाद, रामनरेश सिंह,  श्रीराम, छेदीलाल, राजबहादुर, रामसजीवन, जितेंद्र सिंह और भोला निषाद ने बताया कि करीब एक साल पहले हैंडपंप खराब हो गए थे।
विज्ञापन


कई बार ग्राम प्रधान और अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन ठीक नहीं हुआ। खंड विकास अधिकारी पीसी यादव ने बताया कि सभी ग्राम प्रधानों से खराब हैंडपंपों की सूची मांगी गई है। जल्द ही हैंडपंप ठीक करा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें