अमौली। क्षेत्र के बेहटी में 60वें दंगल समारोह में देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर परिचय प्राप्त किया।
दंगल में कुल 23 कुश्तियां हुईं, जिनमें नौ के परिणाम निकले। हाथरस के मोहन ने दिल्ली के विक्की को हराया। हरिद्वार के कपिल दास बाबा ने पन्ना के संजय को पराजित किया। जालौन के भरत ने एटा के शिवा, कानपुर के ओमवीर ने मेरठ के लकी और संभल के भीम ने आगरा के सचिन को शिकस्त दी। मथुरा के सीमू को फतेहपुर के श्रीराम ने रोमांचक मुकाबले में हराया।
दंगल में सर्वेश तिवारी, राजेंद सिंह पप्पू, सत्यात्मानंद, संतोष गुप्ता, सुशील सिंह तोमर और साहब सिंह ने पुरस्कार देकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। आयोजक प्रधान अरविंद उमराव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।