फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वेतन, ईपीएफ और ईएसआई की मांग पर श्रमिकों ने रोका काम

विज्ञापन
फोटो-04-गोकुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के चौडगरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोकुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार सुबह महिला और पुरुष श्रमिकों ने काम बंद कर कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने वेतन वृद्धि, ईपीएफ कटौती और ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

श्रमिकों का आरोप है कि सात जून को ड्यूटी के दौरान महिला श्रमिक निशा घायल हो गई थी लेकिन कंपनी प्रबंधन ने उसके इलाज की व्यवस्था नहीं कराई। सोमवार को मांगों को लेकर सभी कर्मचारी और निशा प्रदर्शन कर रहे थे। तभी गर्मी के चलते निशा बेहोश होकर गिर गई।
मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। घटना से नाराज श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। श्रमिकों की ओर से निशा ने मांग पत्र दिया।
विज्ञापन

श्रमिकों की प्रमुख मांगों में 12 घंटे की ड्यूटी घटाकर आठ घंटे करना, महीने में 26 दिन कार्य लेना, न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक वेतन देना, ईपीएफ लागू करना और सभी कर्मचारियों को ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराना शामिल है। गोकुल फूड्स कंपनी के प्रबंधक प्रवीण शुक्ला ने सहायक रामसिंह के साथ मांग पत्र लिया।
इस पर कंपनी के प्रबंधक प्रवीण शुक्ला ने बताया कि जल्द ही मालिकों से वार्ता कर निर्णय की जानकारी श्रमिक साथियों को दी जाएगी। करीब 11 बजे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने श्रमिकों को घर भेज दिया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कंपनी के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

फोटो-04-गोकुल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के बाहर प्रदर्शन करते श्रमिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें