फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को पंजीकरण कराने के निर्देश

Thu, 13 Aug 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत पंचायत पदाधिकारियों एवं राज मिस्त्रियों की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में  जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि जिन लोगों के मनरेगा द्वारा जॉब कार्ड बने हैं और पचास दिन का काम किया है, उन्हे श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत किया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गांवों में भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लें।
विज्ञापन

विकास खंड तेलियानी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि गांवों में भ्रमण करें और विकास कार्यों का जायजा लें। कहा कि जिस ग्राम में सभी बच्चे स्कूल जाएंगे उस ग्राम के प्रधान को पुरस्कृत किया जाएगा। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार हो रहा है तो वो 100 व 1090 नंबर पर डायल करें तत्काल पुलिस जाकर कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि कामधेनु तथा मिनी कामधेनु योजना के तहत दुग्ध यूनिटों की स्थापना की गई है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, पीडी आरके गौतम, उपायुक्त मनरेगा आरपी मिश्र, अनिल श्रीवास्तव एवं खंड विकास अधिकारी व राज मिस्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें