रामलीला मैदान में लगी प्रदर्शनी में शनिवार की शाम लोगों ने खूब खरीदारी की। फिरोजाबादी चूड़ियां और जयपुरी कंगन की दुकानों में महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
हस्तशिल्प उत्पादों की खरीदारी में लोगों ने अलग दिलचस्पी दिखाई। नगर में लगी बुंदेलखंड हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी में महिला, पुरुष व बच्चों ने भरपूर लुत्फ उठाया। हस्तकला से बनाए गए सूट, स्वेटर, जयपुरी रजाई की दुकानें सजी हुई हैं।
प्रदर्शनी में सोफा, टेबल, लकड़ी के खिलौने, खादी ग्रामोद्योग कपड़े, आयुर्वेदिक दवाइयाें के स्टाल कंपनियों ने लगाए हैं। प्रदर्शनी प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि रविवार से प्रदर्शनी में सामान की खरीदारी में छूट है। आठ फरवरी तक प्रदर्शनी रहेगी।