फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। थाना क्षेत्र की छोटी संझिया गांव में बुधवार शाम महिला का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

संझिया गांव निवासी अर्जुन यादव की शादी आठ मई को खागा कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव के यशवंत कुमार की पुत्री शिवरानी देवी के साथ हुई थी। बुधवार शाम को घर के आंगन के जाल में साड़ी के फंदे से महिला का शव लटका मिला।
विज्ञापन

देवर भीम सिंह ने बताया कि भाभी को दोपहर के वक्त पेट दर्द की शिकायत की थी। वह इलाज कराने हथगाम के एक अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद घर में छोड़ा था। सास कमला देवी बकरी चराकर शाम को घर लौटी तभी घटना का पता लगा। पति भी मजदूरी कर शाम को घर लौटा। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के जान देने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें