फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेम विवाह करने वाली महिला फंदे से लटकी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
धाता। प्रेम विवाह करने वाली महिला का शव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे कमरे में पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के आशंका जताने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्ट्या खुदकुशी मान रही है।
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली के चकिया गोसाईंतारा निवासी श्यामलाल रैदास की पुत्री फूलारानी (22) ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व धाता थाने के अजरौली निवासी शिवकुमार से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार दोपहर कमरे में छत के पंखे पर साड़ी के फंदे से शव लटका मिला।
ससुर रामलखन ने बताया कि बेटा शिवकुमार कुछ समय से रोजगार के सिलसिले से बाहर रहता है। घटना के समय वह खेत पर गए थे। खेत से लौटने पर बहू को बुलाया। बहू के कमरे से बाहर न आने पर दरवाजा बंद होने पर खिड़की से झांका।
विज्ञापन

बहू को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से नीचे उतारा। मायके पक्ष ने आशंका जता जांच की मांग की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें