फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मां की हत्या के करीब एक माह बाद किसान बेटे का शव खेत में मिला। उसकी नाक और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

किसान मां की हत्या के मामले में वादी था और उसने छोटे भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूर्व में परिवार के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था, हालांकि वर्तमान में किसी विवाद की जानकारी नहीं मिली है।
थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव निवासी रामजीवन वर्मा (42) खेती-किसानी करते थे। वह कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में मामा के घर कई साल से रहते थे। मां सावित्री घर में छोटे बेटे राजू वर्मा के साथ रहती थीं। करीब एक माह पहले 10 अक्तूबर की रात नशे में मामूली विवाद के दौरान राजू वर्मा ने फावड़े से हमला कर मां की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मां की मौत के बाद से अविवाहित रामजीवन घर में रहने लगा था। इन दिनों उसने खेत में धान की फसल लगा रखी थी और अक्सर वहीं रहता था। शुक्रवार दोपहर पड़ोसी गांव पधारा के राजू सिंह ने खेत के पास रामजीवन का शव देखा। शव खेत से करीब दो मीटर दूर खंती में पड़ा था।
पास से ही नहर गुजरती है। नहर की सड़क पर उसकी साइकिल करीब 10 फीट दूर पड़ी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। रामजीवन की नाक और सिर के पिछले हिस्से में हल्की चोट के निशान थे। शव के पास शराब के खाली पाउच, गिलास, पानी और कुछ खाना भी पड़ा था।
उसके सिर पर गमछा बंधा था और शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि मां की मौत के बाद से रामजीवन अक्सर नशे में रहता था। गांव में रहने वाले बड़े भाई महेश ने पुलिस को बताया कि उसका रामजीवन से कोई वास्ता नहीं था।
वहीं ग्रामीणों ने नाक और सिर पर चोट को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि गिरने से नाक पर चोट आ सकती है, लेकिन सिर पर लगी चोट किसी हमले की आशंका भी पैदा करती है। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने बताया कि साइकिल से गिरने के बाद अधिक खून बहने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जहां मां का अंतिम संस्कार किया, उसी जगह के पास मिला शव
एक माह पहले रामजीवन ने खेत में ही मां सावित्री का अंतिम संस्कार किया था। शुक्रवार को उसका शव भी मां की चिता वाली जगह के पास मिला। मां के अंतिम संस्कार स्थल पर राख अभी भी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें