फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला ने खुद को जिंदा जलाने का किया प्रयास, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने खुद को जिंदा जलाने की की कोशिश की। घरवालों ने पुलिस रिस्पांस व्हीकल्स (पीआरवी) को सूचना दी। पीआरवी ने कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

शिवराजपुर गांव निवासी दीपक बृहस्पतिवार सुबह भाभी से बातचीत कर रहा था। इस पर पत्नी रीता ने आपत्ति जताते हुए टिप्पणी कर दी। पत्नी की टिप्पणी पर दीपक ने उसे डांट दिया। यह बात रीता को नागवार गुजरी और वह कमरे में चली गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। खुदकुशी करने की धमकी दी।
परिजन ने पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी ने महिला को कमरे से बाहर निकलने के लिए कहा लेकिन वह नहीं निकली। महिला ने डीजल डालकर आग लगाने की बात कही। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई। पीआरवी ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर महिला ने खुदकुशी की कोशिश की है। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें