फतेहपुर। दहेज में गहनों और रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को ससुरालियों ने पीटकर घर निकाल दिया। बकेवर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ सोमवार प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी वंदना पटेल ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी औंग थाना क्षेत्र के किशुनीखेड़ा गांव निवासी रामनरेश के पुत्र रजनीश पटेल के साथ एक दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में गहने और 50 हजार रुपयों की मांग की।
मांग पूरी नहीं होने पर ससुरीलजन प्रताड़ित करने लगे। पति रजनीश, ससुर रामनरेश, सास गीता देवी, देवर अनीश पटेल, ननंद रंजना ने तीन साल पहले उसे पीटकर मासूम पुत्री के साथ घर से निकाल दिया था। थानाध्यक्ष सुमित पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।